Skip to main content

वर्षीतप पारणा हेतु नियम एव दिशा निर्देश :-

जिनशासन की पावन मर्यादा एवं संयम भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी दर्शनार्थियों से विनम्र निवेदन है कि निम्न निर्देशों का पालन कर इस पुण्य अवसर को और अधिक मंगलमय बनाएं !

1. आहार व्यवस्था

तपस्वियों एवं दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु आगमसम्मत समयानुसार सूर्यास्त पूर्व ही शुद्ध, सात्विक आहार की उत्तम व्यवस्था है। जमीकंद का उपयोग पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

2. वेशभूषा मर्यादा

सभी दर्शनार्थी सादगी, शालीनता एवं मर्यादा युक्त वस्त्र धारण कर पधारें।
पुरुषों हेतु श्वेत (सफेद) एवं महिलाओं हेतु लाल वस्त्र धारण करना विशेष रूप से श्रेयस्कर एवं पुण्यवर्धक माना गया है।

3. गुरु सान्निध्य मर्यादा

गुरु महाराज के पावन सान्निध्य एवं भवन में, जहाँ संत/सतिया जी विराजमान हैं, पूर्ण शांति, संयम एवं अनुशासन बनाए रखें। जिनागम परम्परा के अनुरूप भवन में प्रवेश करते समय मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (जैसे घड़ी, चाबी आदि) बाहर ही जमा कराना आवश्यक है।
मोबाइल, टेबलेट, डिजिटल घड़ी आदि इलेक्ट्रिक उपकरण स्विच ऑफ मोड में ही रखें।
संत/सतिया जी के चरण स्पर्श दर्शन करके समय विवेक रखें।

4. स्वच्छता एवं पवित्रता

परिसर की पवित्रता एवं स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।
कृपया कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें।

5. अनुशासन एवं सहयोग

आयोजन समिति एवं स्वयंसेवकों के निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करें, 
जिससे सम्पूर्ण व्यवस्था सुचारु एवं शांतिपूर्ण बनी रहे।

6. आवास मर्यादा

धर्मशाला / कमरों की स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु, तथा भवन के नियमानुसार कमरों में भोजन, चाय, कॉफी अथवा अन्य खाघ एव पेय पदार्थ ले जाना एवं सेवन करना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। 
कृपया नियम का पालन करे।

7. रजिस्ट्रेशन एव पहचान पत्र 

कृपया अपना रजिस्ट्रेशन नंबर अपने साथ रखें। रजिस्ट्रेशन नंबर अनुसार ही आपको आवास निवास सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। कृपया पारणा स्थल पर अपना पहचान पत्र (आईडी कार्ड) अनिवार्य रूप से धारण करें, जो आपके आगमन के समय पंजीकरण काउंटर पर प्रदान किया जाएगा।

 8. सहायता एवं मार्गदर्शन

किसी भी प्रकार की जानकारी, सहायता या मार्गदर्शन हेतु कृपया हेल्प डेस्क / रजिस्ट्रेशन काउंटर से संपर्क करें।

समापन निवेदन

आप सभी से करबद्ध निवेदन है कि संयम, श्रद्धा एवं अनुशासन का पालन करते हुए इस पावन वर्षीतप पारणा महोत्सव को सफल एवं मंगलमय बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।

हम सदैव यह सुनिश्चित करने का पूर्ण प्रयास करते हैं कि हमारे व्यवहार अथवा कार्यों से आपको किसी प्रकार की असुविधा या अविनय का अनुभव न हो। तथापि, मानवीय स्वभाववश यदि अनजाने में कोई त्रुटि हो जाए, तो उसके लिए हम हृदय से क्षमाप्रार्थी हैं एवं विनम्रतापूर्वक बारंबार क्षमा याचना करते हैं।


अन्य जानकारी हेतु संपर्क करे - 

राजेश जी हिंगड़ - 9414120207
अजय जी लोढ़ा - 9413079753
महावीर जी सोजतिया - 9414121242
चन्द्रासिंह जी रांका - 9461387950